एम डी न्यूज़
बरेली मे शनिवार को तहसील दिवस के दौरान एक शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने क्षेत्रीय लेखपाल संजय सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। शिकायतकर्ता का आरोप था कि लेखपाल संजय सिंह ने गांव के एक ही व्यक्ति के नाम पर दो अलग-अलग आय प्रमाण पत्र जारी किये। जिला अधिकारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए। प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाई जाने पर, डीएम ने यह कार्रवाई की। तहसील दिवस में अधिकारियों और फरियादियों के सामने हुई कार्रवाई से प्रशासनिक अफसरों में हलचल मचा दी। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने स्पष्ट किया कि सरकारी कामकाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही, भ्रष्टाचार या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी शिकायतें मिलने पर संबंधित कर्मचारियों और लेखपालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *