बाराबंकी, जिला कृषि अधिकारी राजित राम ने थोक उर्वरक विक्रेताओं के साथ बैठक कर सख्त निर्देश दिए कि फुटकर विक्रेताओं को किसी भी उर्वरक के साथ टैगिंग न की जाए। साथ ही निर्धारित मूल्य में डीलर मार्जिन व परिवहन जोड़कर ही आपूर्ति करें।
निरीक्षण में बड़ी कार्रवाई

  1. रामसनेहीघाट/नवाबगंज राधे ट्रेडर्स उधौली व मुसकान बीज भंडार बघौरा का रजिस्टर अधूरा मिलने पर लाइसेंस निलंबित। गुप्ता फर्टिलाइजर्स स्टोर उधौली बंद मिलने पर नोटिस।
  2. सैदनपुरवरिष्ठ प्राविधिक सहायक देशराज ने 4 दुकानों का निरीक्षण किया।
    -वर्मा खाद भंडार रेट/स्टॉक बोर्ड नहीं, रजिस्टर नहीं, 19 बोरी यूरिया का अंतर। DM की अनुमति के बाद FIR होगी।
    ओम खाद भंडाररेट बोर्ड न होने पर नोटिस।
    -अतुल ट्रेडर्स व अनिल खाद भंडार अभिलेख अधूरे, रेट बोर्ड न होने पर लाइसेंस निलंबित।
    सभी विक्रेताओं को निर्देश
  • प्रतिष्ठान पर रेट/स्टॉक बोर्ड पेंट कराएं, जिस पर वास्तविक मूल्य, सब्सिडी व विक्रय मूल्य लिखा हो।
  • किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के अनुसार POS मशीन से बिना टैगिंग निर्धारित रेट पर खाद दें।
  • बिक्री रजिस्टर अनिवार्य रूप से पूरा करें।
  • रिपोर्टर रामानंद सागर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed