बदायूं। शहर में विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। विगत दिनों तेज आंधी के चलते शहर के मोहल्ला नई सराय बर्फ खाने वाली गली में विद्युत केबल जमीन पर लटकी पड़ी है। जिस्की चपेट में आकर कई लोगों को करेंट लग चुका है। वहां के लोगों का कहना है कि हमने पीआरवी 112 को कॉल की तो पुलिस और विद्युत विभाग के कुछ अधिकारी मौके पर आए थे लेकिन देखकर चले गए और कोई कार्रवाई नहीं की।

आज तीन दिन हो चुके है सर इलाका भयभीत है। बार बार विद्युत विभाग से गुहार लगाई मगर उनके कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। ऐसा प्रतीत होता है कि विद्युत विभाग के अधिकारी किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे है।
लोग भीषण गर्मी के बावजूद अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। बार-बार शिकायतों के बाद भी विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

लोगों का आरोप है कि उन्होंने अवर अभियंता से लेकर अधिशासी अभियंता तक गुहार लगाई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। बिजली गुल होने से पेयजल संकट गहरा गया है।

लोगों ने प्रशासन और विभाग को चेतावनी दी है कि बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की बढ़ती परेशानियों को देखते हुए जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराया जाए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *