रिपोर्ट-अजीत यादव

गोंडा – जनपद के बभनजोत ब्लॉक के बाल विकास परियोजना कार्यालय, में मुख्य सेविकाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट मोबाइल फोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा० विधायक श्री प्रभात कुमार वर्मा जी सम्मिलित हुए।

मा० विधायक जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण एवं डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। स्मार्ट फोन वितरण से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को विभागीय कार्यों के संचालन, पोषण ट्रैकर ऐप के माध्यम से बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं की जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने में सुविधा प्राप्त होगी। इसके साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक और अधिक प्रभावी ढंग से पहुँचाया जा सकेगा।

इस अवसर पर मा० विधायक जी द्वारा मुख्यसेविकाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट फोन वितरित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य सेविका सोनम श्रीवास्तव, ईदल प्रसाद, विक्रम प्रसाद वर्मा, विशुनू सिंह, श्रीमती सरोज सिंह, श्रीमती आरती, प्रीति भारती, रुचि, प्रियंका मिश्रा, सत्य प्रकाश वर्मा, श्री त्रिवेणी सहित भारी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियाँ उपस्थित रहीं।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *