नसीम अहमद

स्योहारा। इस ज्ञापन में जैन समाज ने आर्यका श्री 105 श्रुतिमति माताजी और आर्यका श्री 105 उपशम्मती माताजी की हत्या के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जैन समाज के अनुसार, दोनों आर्यिकाएं रीवा में थीं और सुबह अपनी दैनिक क्रिया के लिए निकली थीं। उसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। जैन समाज ने इस घटना की निंदा की है। ज्ञापन के माध्यम से जैन समाज ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने घटना की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराने की भी अपील की। इसके अतिरिक्त, जैन समाज ने देश में विहार कर रहे मुनियों और आर्यिकाओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष शोभित जैन, अशोक जैन, दीपक जैन, ऋषभ जैन, मनीष जैन, शरद जैन डब्बू, अरविंद कुमार जैन, संजीव कुमार जैन उर्फ दीपू, अमित जैन, पीयूष जैन, संजय जैन, आकाश जैन, शोभित जैन, निशांत जैन, संभव जैन, हिमांशु जैन, अनंत जैन, शोवीर और तुंगल सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित थे। ज्ञापन को संजीव कुमार उर्फ दीपू ने पढ़कर सुनाया।

थाना प्रभारी संजय सिंह ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए जैन समाज को आश्वासन दिया कि मुनियों के आगमन की सूचना मिलने पर प्रशासन उनकी पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *