एमडी न्यूज संवाददाता प्रशांत जैन बिल्सी बदायूँ

बिल्सी(बदायूँ) । वजीरगंज रोड स्थित ग्राम बमेड में यदुवंशी क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आज क्रिकेट टूर्नामेंट मैच का भव्य शुभारंभ किया गया जिसका उद्घाटन वरिष्ठ समाज सेवी भी मृगांक कुमार जैन उर्फ टीटू जैन ने किया । यदुवंशी क्रिकेट क्लब के आयोजक लालू यादव ने जानकारी देते हुए बताया की बिल्सी तहसील क्षेत्र के अधिकांश गांव से लगभग 28 से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया है ।

आज का मैच सतेती व हैबतपुर की टीमों के मध्य खेला जाएगा जहां मैच का शुभारंभ पहली गेंद मुख्य अतिथि मृगांक जैन ने खेल कर व कार्यालय का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया एवं सभी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए सभी को मेडल पहनाकर व उनसे हाथ मिलाकर उनको अग्रिम जीत की शुभकामनाएं दी । उन्होंने कहा कि इस तरीके के आयोजन होने से युवाओं में खेल की भावना बढ़ती है लोगों में आपसी सौहार्द की भावना बढ़ती है एक दूसरे से जानकारियां बढ़ती हैं एक दूसरे से विचारों का आदान-प्रदान होता है इस आयोजन से पूर्व बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होकर इस क्रिकेट रोमांचक मैच का आनंद उठाने पहुचे । श्री जैन ने कहा कि न सिर्फ मनोरंजन की दृष्टि से बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में छुपी प्रतिभाओं को निकालने का यह एक सुनहरा अवसर भी है । इस मौके पर भारतीय हलधर किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष राहुल सोलंकी, नरेश पाल सिंह, सूरज सागर समेत अधिकांश लोग मौजूद रहे ।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed