एमडी न्यूज संवाददाता प्रशांत जैन बिल्सी बदायूँ

बिल्सी(बदायूँ)। नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज द्वारा 24 मई को कक्षा 3 से 5 के छात्रों के लिए बरेली स्थित फन सिटी वाटर पार्क का एक दिवसीय यात्रा का आयोजन किया। यह मौज-मस्ती, उत्साह और संगति से भरा एक यादगार दिन बना जब छात्रों और शिक्षकों ने दिन का भरपूर आनंद उठाया, जिसमें मनोरंजक पार्क में विभिन्न राइड्स और आकर्षण झूले मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहे। छात्रों ने वाटर पार्क में विभिन्न वाटर स्लाइड और वेव पूल सहित पूल में सबसे अधिक मस्तियां की ।


स्कूल की यात्रा एक शानदार यादगार रही, जिसमें छात्रों को एक दिन का आनंद लेने और कक्षा के बाहर अपने साथियों और शिक्षकों से जुड़ने का एक मूल्यवान अवसर प्राप्त किया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा,सहायक अध्यापक प्रदीप कुमार सक्सेना,अतुल वार्ष्णेय,पीयूष यादव,सीमा वर्मा,रोहित सिंह,अनीता पाल,निशा शर्मा,अवनेश राघव सहित तमाम शिक्षक उपस्थित रहे ।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *