रिपोर्ट-गंगा चरण

लखनऊ। मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत अमेठी की गौशाला के अंदर कोई भी व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकता है। सभी को गौशाला के गेट पर ही लाल झंडी दिखा दी जाती है।उसे वापस होना पड़ता है। पत्रकार प्रतिनिधि को बाहर से ही वापस लौटना पड़ा।क्षेत्र में हो रही चर्चाओं के अनुसार अमेठी गौशाला में बड़ा घोटाला हो सकता हैं इसी लिए गौशाला पहुंची पत्रकार – टीम को बाहर से ही वापस कर दिया गया। गौशाला के कर्मचारी की ओर से कहा गया कि किसी को भी इस परिसर में प्रवेश करने नहीं दिया जा सकता है। अंदर जाने के लिए प्रशांत बाबू से बात करनी पड़ेगी। इसी के साथ उस कर्मचारी ने स्वयं के मोबाइल फोन प्रशांत से बात भी करवा दी। टाउन एरिया के बाबू की ओर कहा गया कि गौशाला देखने के लिए कल आइए।आज यह काम संभव नहीं हो पाएगा।इस घटना के बाद हर जगह अमेठी की गौशाला की चर्चा हर जगह होने लगी है।

लोग कहने लगे हैं कि कुछ तो गड़बड़ है ही इसी लिए पत्रकारों की टीम को गेट से ही वापस कर दिया गया।यहीं सन्देह क जन्म होता है।अमेठी गौशाला से संबंधित जानकारी देने के लिए कोई तैयार नहीं है।इस मामले पर टाउन एरिया के अधिशासी अधिकारी की ओर से कहा गया कि 3 बजे कार्यालय आ कर बात करें। इस मामले में पशु चिकित्सक डॉ शिव नारायण की ओर 159 के आस पास गो वंश होने की जानकारी दी गई।सूत्रों के अनुसार अमेठी गौशाला में पशुओं को मिलता है सुखा भूसा, हरा चारा नहीं, मिलता है। कुछ लोगों का यह भी मानना है कि गौशाला में दो गाएं नगर पंचायत अध्यक्ष की भी है जिनके लिए चारे की व्यवस्था अलग से की जाती है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *