एम डी न्यूज़ संवाददाता प्रशांत जैन बिल्सी बदायूँ
बिल्सी (बदायूँ) । तहसील क्षेत्र बिल्सी के ग्राम बमेड़ में आज ग्रामीणों व किसानों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । लोगों का गुस्सा सड़क पर आकर जमकर फूटा । किसानों ने आरोप लगाते हुए बताया कि पिछले कई महीनो से ट्यूबेल की लाइन में बिजली की आपूर्ति सप्ताह में 2 दिन ही हो पा रही है जिससे उनकी फसले सूखती जा रही हैं ,इस समस्या को लेकर उच्च अधिकारियों से लेकर तहसील प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है उन्होंने बिजली लाइन मैनो पर आरोप लगाते हुए बताया की सुविधा शुल्क लेकर लाइन को चालू कर दिया जाता है उसके बाद दो या तीन दिन में वही समस्या खड़ी हो जाती है

। वही इस समस्या को लेकर भारतीय हलधर किसान यूनियन के पदाधिकारी भी किसानों की समस्या सुनने वहां पहुंचे, बरेली मंडल अध्यक्ष मृगांक कुमार जैन ने कहा कि यदि उक्त समस्या का तीन दिनों के अंदर बिजली विभाग के कर्मचारी समाधान नहीं कर पाते हैं तो हमारा संगठन उग्र आंदोलन के लिए विवश होगा वहीं जिला अध्यक्ष राहुल सोलंकी ने कड़े शब्दों में कहा कि किसानों की समस्या का समाधान हमारे संगठन की प्राथमिकता है किसानों का शोषण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा वहीं जिला उपाध्यक्ष नरेश पाल ने बिजली विभाग के अधिकारियों को चेताते हुए समस्या का जल्द समाधान करने की चेतावनी दी समस्या का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन व धरना प्रदर्शन करने की रणनीति अपनाने की बात कही ,इस मौके पर अधिकांश ग्रामीण व प्रधान पति ओमपाल सिंह मौजूद रहे ।
