एमडी न्यूज़ से गुफरान खान रिपोर्ट

औरंगाबाद। आगामी ईद-उल-अज़हा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर औरंगाबाद पुलिस चौकी परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम मितौली मधुसूदन गुप्ता एवं सीओ मितौली यदुवेंद्र सिंह ने की। इस दौरान इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह एवं चौकी प्रभारी मोईन खान भी मौजूद रहे।

बैठक में क्षेत्र के ग्रामवासी, मौलवी हज़रात, मस्जिद कमेटी के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। अधिकारियों ने सभी से शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए त्योहार को भाईचारे, शांति और आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।


इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने तथा ईद-उल-अज़हा की नमाज़ और क़ुर्बानी के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दें।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *