MD न्यूज़/ मोहम्मद अशफाक


गोला। भीषण गर्मी के बीच आमजन को निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने एवं बिजली संबंधी जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु उपजिलाधिकारी प्रतीक्षा त्रिपाठी ने विद्युत उपकेंद्र गोला का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे तथा गोला नगर क्षेत्र में 21 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उपभोक्ताओं को समय पर बेहतर बिजली आपूर्ति मिलनी चाहिए।
उपजिलाधिकारी ने उपकेंद्र पर मौजूद ट्रांसफॉर्मरों, विद्युत लाइनों एवं अन्य उपकरणों की स्थिति का जायजा लेते हुए सभी खराब ट्रांसफॉर्मरों और लाइनों की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। साथ ही फाल्ट होने पर त्वरित समाधान करने एवं शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गर्मी के मौसम में बिजली की मांग बढ़ जाती है, इसलिए पहले से सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विधुत विभाग मे कर्मचारीयों की कमी पर किसी ने नहीं दिया ध्यान आखिर क्यों कर्मचारियों कमी को किया जा रहा नजर अंदाज?
