मोहम्मदी खीरी।राष्ट्रीय मानव अधिकार कानून सुरक्षा संघ ट्रस्ट भारत नई दिल्ली द्वारा जनपद लखीमपुर खीरी में एक संगठनात्मक मीटिंग का आयोजन दिनांक 24.05.2026 को the Elite Hotel Lakhimpur kheri में किया गया।


मीटिंग की अध्यक्षता संगठन के प्रमुख श्री विपिन कुमार ने की।
बैठक में संगठन की गतिविधियों, मानव अधिकार संरक्षण, सामाजिक जागरूकता तथा संगठन विस्तार से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने एवं जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया, संगठन में प्रमुख रूप से संगठन के प्रदेश महामन्त्री (उत्तर प्रदेश) इंजी. संजीत पटेल, जिला अध्यक्ष अनुराग पटेल,जिला महामन्त्री ब्रिजेश पटेल, जिला महा सचिव सरोज कटियार, जिला संयुक्त सचिव अशोक कुमार,जिला संगठन मंत्री निर्दोष वर्मा, जिला उपाधयक्ष रविशंकर, जिला सामाजिक अधिकारी मुकेश कुमार राठौड़, श्री नरेन्द्र सिंह, श्री विनोद कुमार, गोपी एवं किशन आदि अधिकारी उपस्थित रहे ।जिन्होनें संगठन को आगे बढ़ाने के लिए कंधे से कंधा मिलाते हुए एक दूसरे का साथ देने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *