जिला संवाददाता -विशाल गुप्ता

बाराबंकी। बुधवार को प्रशासक नियुक्त होने पर ग्राम प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव को बुक एव मिठाई खिलाकर स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रधानों ने एक-दूसरे को बधाइयाँ दीं और सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
बताते चले कि उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव में देरी के कारण, राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए मौजूदा ग्राम प्रधानों का कार्यकाल खत्म होने के बाद उन्हें ही प्रशासक के रूप में नियुक्त किया है उल्लेखनीय हो कि ऐसा पहली बार हुआ है जब कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रधानों को ही प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले सरकारी सचिवों या अधिकारियों को प्रशासक बनाया जाता था इस नई व्यवस्था तब तक लागू होने पर ग्राम प्रधानों ने खुशी का इजहार करते हुए मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा खण्ड विकास अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
इस मौक़े पर ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष सोमनाथ राजपूत, महामंत्री नीरज कुमार, मो0 आलम, मुईन अंसारी, अजय कुमार वर्मा, नूर मोहम्मद, सुरेशचंद्र, श्रीकांत, उमाकांत वर्मा मौजूद रहें।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *