रिपोर्ट-मुन्ताज अली

हाथी क्षेत्र में ईद के मौके पर सुबह से ही ईदगाहों और मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने पूरे उत्साह और भाईचारे के साथ ईद की नमाज अदा की तथा देश और इलाके में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।

ईदगाह और मस्जिदों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे ताकि त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। जगह-जगह यातायात और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे।

बाजारों में भी ईद की रौनक देखने को मिली। बच्चों और युवाओं में खास उत्साह नजर आया। लोगों ने मिठाइयां बांटकर और एक-दूसरे के घर पहुंचकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *