आज दिनांक 28.05.2026 को जिलाधिकारी अमेठी व पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. द्वारा ईद की नमाज के साथ-साथ त्यौहार ईद-उल-अजहा के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु जनपद भ्रमण के दौरान कस्बा जायस में ईद की नमाज के अवसर पर वहां के धर्मगुरूओं, मस्जिदों के ईमाम व मौलाना से मुलाकात कर वार्ता की गयी तथा शान्ति व सौहार्दपूर्ण तरीके से मिलजुलकर त्यौहार मनाने, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गयी । ड्यूटी में लगे अधि0/कर्मचारीगणों को सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने व त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । इस दौरान उपजिलाधिकारी तिलोई, क्षेत्राधिकारी तिलोई श्री दिनेश कुमार मिश्र व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed