रिपोर्टर – रजनीश कुमार

औरैया
उत्तर प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश राजपूत पहुंचे औरैया,

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत,

ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश राजपूत ने कहा कि प्रदेश की विद्युत व्यवस्था पहले से बेहतर होगी और लोगों को जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा,

उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर बिजली आपूर्ति व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए,

मीडिया से बातचीत के दौरान ऊर्जा राज्यमंत्री ने सपा, कांग्रेस और बसपा पर जमकर निशाना साधा,

उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल आलोचना करने का काम करता है, जबकि भाजपा सरकार जनता को बेहतर सुविधाएं देने में लगी है,

कैलाश राजपूत ने कहा कि बढ़ते तापमान को देखते हुए ,

प्रदेशभर में बिजली व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है,

उन्होंने भरोसा दिलाया कि शाम से सुबह तक बिजली आपूर्ति में सुधार नजर आएगा,

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए मंत्री ने कहा कि कांग्रेस परिवार प्रधानमंत्री पद को पैतृक अधिकार समझता है,

लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास कर रहा है,

उन्होंने कहा कि अब सरकारी योजनाओं का पैसा सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंच रहा है,

अखिलेश यादव और सपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सपा शासनकाल में अपराध चरम पर था,

जबकि योगी सरकार में माफियाओं पर कार्रवाई हुई और प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है,

बंगाल और बिहार चुनावों को लेकर भी मंत्री ने भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा,

कि जनता भाजपा के साथ है और आने वाले समय में भी भाजपा मजबूती से चुनाव जीतेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *