(ठाकुर विक्रम सिंह दिल्ली से व आचार्य वाचोनिधि गुजरात से पधारे)
(1000 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दी यज्ञ में आहुति )
एम डी न्यूज़ संवाददाता प्रशांत जैन बिल्सी बदायूँ
बिल्सी (बदायूँ) ।यज्ञ तीर्थ गुधनी में चल रहे यज्ञ महोत्सव के दूसरे दिन 51 कुण्डीय अथर्ववेद यज्ञ आरम्भ हुआ । दिल्ली से पधारे राष्ट्र निर्माण पार्टी के संस्थापक ठाकुर विक्रम सिंह जी , गुजरात आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान आचार्य वाचोनिधि आर्य जी, महोत्सव के संरक्षक बिल्सी विधायक हरीश शाक्य जी ने यज्ञ ने यज्ञ में आहुतियां देखकर .यज्ञ आरंभ करवाया।होशंगाबाद से पधारे वैदिक अंतरराष्ट्रीय वैदिक विद्वान आचार्य आनंद पुरुषार्थ ने यज्ञ कराया ! बड़ी संख्या में क्षेत्र तथा गांव के श्रद्धाल भाग लेने पधारे ।

इस अवसर पर विधायक हरीश शाक्य ने कहा ‘यज्ञ संसार का सबसे श्रेष्ठ कार्य है ,यज्ञ तीर्थ गोधनी में यज्ञ का प्रभाव कितना अधिक है कि यहां प्राकृतिक उपद्रव नहीं होतेसभी जगह ओलावृष्टि हुई पर यहां नहीं हुई । सुधार का कार्य निरंतर आर्य समाज गुधनी के द्वारा किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि आचार्य संजीव रूप हम सबके शतायु होने तथा सुखी संपन्न होने की प्रार्थना करते हैं आज हम भी उनके शतायु और स्वस्थ बने रहने की प्रार्थना करते हैं ।
गुजरात प्रतिनिधि सभा के प्रधान आचार्य वाचो निधि जी ने कहा “यज्ञ तीर्थ गुधनी में आकर बहुत अच्छा लगा , यहां आचार्य संजीव रूप का तप बोल रहा है, निश्चित ही समाज सुधार कर बड़ा कार्य यहां हो रहा है !
दिल्ली से पधारे आर्य नेता ठाकुर विक्रम सिंह ने विद्वानों संतों का अभिनंदन करते हुए कहा “यज्ञ तभी सफल होता है जब व्यक्ति अपनी बुराइयाँ छोड़ने का संकल्प ले । उन्होंने कहा भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित कर देना चाहित । दो बच्चों का कानून शीघ्र बनाना चाहिए ।

आचार्य आनंद पुरुषार्थी ने योग की परिभाषा बताते हुए कहा “यज्ञ नाम सत्कर्मों का है ,आर्य समाज चाहता है कि दुनिया में हर इंसान औरों के साथ वह व्यवहार करें जो व्यवहार वह अपने लिए औरों से चाहता है कार्यक्रम में आर्य वीर दल के आचार्य प्रशांत ने बच्चों के कार्यक्रम जो बहुत प्रभावशाली थे ।आचार्य तृप्ति शास्त्री ने आर्य संस्कारशाला के बच्चों के भी कार्यक्रम कराए जिन्हें सभी ने सराहा । आचार्य संजीव रूप ने आने वाले अतिथियों का सम्मान किया । इस अवसर पर दातागंज से ‘ओमप्रकाश आर्य ,
इस्लामनगर से महाराज सिंह,बिसौली से वैद्य विशाल जौहरी ,साहू सावेन्द्र गुप्ता तथाअनेक .स्थानों से सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु पधारे ।
