बहु आयामी समाचार एम डी न्यूज़ चैनल से मोहम्मदी तहसील प्रभारी पंकज कनौजिया की रिपोर्ट

मोहम्मदी खीरी।भारतीय किसान यूनियन अम्वावता के जिला अध्यक्ष राजेश्वरी देवी की अगुवाई में मोहम्मदी के रामलीला ग्राउंड स्थित संतोषी माता मंदिर प्रांगण में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में किसानों की समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम मोहम्मदी को सौंपा गया।


बैठक में किसानों ने सरकारी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने की मांग उठाई। साथ ही आवारा पशुओं को पकड़वाने, नहरों में पानी की समुचित व्यवस्था करने तथा किसानों की फसलों को बचाने की मांग की गई। संगठन ने पसगवां सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड एक्स-रे मशीन लगाने और डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की भी मांग रखी।
किसानों ने बिजली कनेक्शन मुक्त कराने, गरीब परिवारों के कटे राशन कार्डों की पुनः जांच कर बहाल कराने तथा पसगवां, महादेवा और बीरमपुर क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के तहत पानी की सप्लाई सुचारु रूप से चालू कराने की मांग उठाई। इसके अलावा टूटी पड़ी सड़कों को तत्काल बनवाने की मांग भी की गई।
बैठक में ग्राम पसगवां में किसानों के बच्चों की शिक्षा के लिए सरकारी इंटर कॉलेज एवं डिग्री कॉलेज की स्थापना कराने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। किसानों ने गेहूं, धान और गन्ने के समर्थन मूल्य बढ़ाने, किसानों का कर्ज माफ करने तथा पेट्रोल-डीजल के दाम कम कराने की भी मांग की।
इन सभी मांगों को लेकर संगठन के पदाधिकारियों ने एसडीएम मोहम्मदी को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष महादेव प्रसाद वर्मा, जिला महासचिव द्वारिका प्रसाद, कौशल किशोर मिश्रा, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष राजेश्वरी देवी सहित संगठन के भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed