तहसील रिपोर्टर एम डी न्यूज़ दिनेश गुप्ता

तिलोई_अमेठी : खानापुर चपरा स्थित विद्याकलश हाई स्कूल के स्काउट्स एवं शिक्षकों ने सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया। कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक, जनजागरूकता संदेश और हेलमेट वितरण के माध्यम से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।

स्काउट प्रभारी राहुल शुक्ल ने बताया कि बच्चों ने लोगों को सड़क पर सुरक्षित रहने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। बिना हेलमेट बाइक चला रहे लोगों को हेलमेट वितरित कर उन्हें हमेशा हेलमेट पहनने का संकल्प दिलाया गया।

अभियान का आकर्षण रहे वरिष्ठ शिक्षक अखिलेश सिंह, जिन्होंने यमराज की वेशभूषा में लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। उनका प्रस्तुतीकरण लोगों को खूब पसंद आया और जागरूकता का प्रभावी माध्यम बना।

यह अभियान शंकरगंज, मोहनगंज एवं तिलोई क्षेत्रों में चलाया गया, जिसमें स्थानीय पुलिस ने भी सक्रिय सहयोग किया। क्षेत्रवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य हिमांशु मिश्र, पीजीटी गणित धनंजय उपाध्याय सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक एवं स्काउट्स उपस्थित रहे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed