MD NEWS बहुआयामी समाचार
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख — रोहित जैन दभेड़ी वाले, मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर जनपद में जुए और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुढ़ाना निवासी वंश संगल को एक बार फिर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार वंश संगल पहले भी सट्टे के गैंगस्टर मामले में जेल जा चुका है। कुछ समय पहले उसके भाई हर्ष संगल के साथ दोनों भाइयों पर भी बुढ़ाना पुलिस द्वारा गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी और उन्हें जेल भेजा गया था।

बुढ़ाना क्षेत्र के कुछ लोगों का आरोप है कि कस्बा बुढ़ाना में अभी भी ऑनलाइन सट्टे का कारोबार संचालित होने की चर्चाएं जारी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस संबंध में कई बार शिकायतें और कुछ वीडियो सामने आने के बावजूद कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि मार्च माह का एक वीडियो भी चर्चा में है, जिसमें कथित रूप से सट्टे को लेकर बातचीत होने की बात कही जा रही है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि प्रशासन की ओर से नहीं की गई है।

अब एक बार फिर मुजफ्फरनगर पुलिस की कार्रवाई में वंश संगल का नाम सामने आने से क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। पुलिस लगातार जुए, सट्टे और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर शिकंजा कस रही है। क्षेत्र में पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं।

19 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *