एमडी न्यूज गोंडा-अजीत यादव

गोण्डा – जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने शनिवार दोपहर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया है। उन्होंने करीब 75 मिनट तक विभिन्न विभागों, ओपीडी और वार्डों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और 10 दिन के भीतर सभी कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में पाया गया कि कई ओपीडी वरिष्ठ चिकित्सकों के बजाय केवल जूनियर डॉक्टरों के भरोसे चल रही थीं।

इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए वरिष्ठ चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। मरीजों और तीमारदारों के लिए बैठने की पर्याप्त व्यवस्था न होने से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

मेडिकल कॉलेज परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं पाई गई। जांच में यह भी सामने आया कि सफाई कार्य के लिए अभी तक ठेका प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। जिलाधिकारी ने जिम्मेदार अधिकारियों से इस संबंध में जवाब-तलब करते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारियों की जवाबदेही तय कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उनकी मंशा है कि सरकार की योजनाओं के तहत मरीजों और तीमारदारों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलें।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *