तहसील प्रभारी मोहनलालगंज रिपोर्ट गंगा चरण एम डी न्यूज़
लखनऊ। जिला कारागार लखनऊ के कॉमन हॉल में केन्द्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मन्त्रालय भारत सरकार की समर्थ योजना के अन्तर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके कुल-45 बन्दियों को कुँवर मित्रेश सिंह कुशवाहा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ, भगत सिंह, मा० अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम एवं आर०के० जायसवाल, वरिष्ठ जेल अधीक्षक द्वारा शनिवार को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। साथ ही प्रत्येक प्रशिक्षणार्थी को 30 दिवस का प्रशिक्षण प्राप्त करने पर रू0-5,100/- का मानदेय भी दिया गया है। मा० अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-प्रथम श्री भगत सिंह द्वारा जिला कारागार, लखनऊ का निरीक्षण भी किया गया।

निरीक्षण सकुशल सम्पन्न हुआ। इस दौरान जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी, राजेश कुमार, सुनील दत्त मिश्र, अभय कुमार शुक्ल, समस्त डिप्टी जेलर व बन्दीरक्षक उपस्थित रहे। इसके साथ आज नारी बन्दी निकेतन, लखनऊ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं लाइफ एण्ड लिबर्टी फाउंडेशन, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में महिला बन्दियों के लिए एक दिवसीय विधिक जागरूकता एवं विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ ने बताया कि “विधिक सहायता क्लीनिक के माध्यम से महिला बन्दियों के साथ व्यक्तिगत परामर्श सत्र आयोजित किये जा रहे है जिससे उनकी समस्याओं एवं प्रकरणों से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त कर आवश्यक विधिक परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जा सकेगा।” इस अवसर पर श्री महा प्रकाश सिंह, जेल अधीक्षक नारी बन्दी निकेतन, डा० सना दास कार्यकारी निदेशक लाइफ एण्ड लिबर्टी फाउंडेशन, नई दिल्ली, सुश्री सुकन्या प्रभारी जेलर, नारी बन्दी निकेतन, मौजूद रहे।
