निचलौल/महराजगंज। निचलौल ​थाना क्षेत्र के अंतर्गत भारत-नेपाल बॉर्डर से सटे बहुआर में शनिवार को दो बाइकों के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर

स्थानीय लोगों की तत्परता और मदद से दोनों घायलों को एम्बुलेंस के जरिए आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) निचलौल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने दोनों का प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन एक घायल की हालत लगातार बिगड़ती देख डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बाजार से लौटते वक्त हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक,बरोहिया के रहने वाले केश्वर (उम्र 65 वर्ष) अपनी बाइक से भारत-नेपाल बॉर्डर के पास स्थित बहुआर बाजार गए हुए थे। जब वे बाजार से वापस लौट रहे थे, तभी घुघली थाना क्षेत्र के घुघली निवासी गुलशन कुमार (उम्र 21 वर्ष) की बाइक से उनकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में घायल गुलशन कुमार की हालत नाजुक होने के कारण प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

थाना प्रभारी का बयान

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *