मोहनलालगंज ग्राम पंचायत खुझौली में स्थित सामुदायिक मिलन केंद्र की बाउंड्री वॉल तोड़े जाने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है। मामले में ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव पर सरकारी धन के दुरुपयोग तथा मिलीभगत के आरोप लगाए गए हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत भवन के मुख्य चौराहे पर स्थित परिसर की बाउंड्री वॉल, जो पूर्व में प्रशासनिक आदेशों के तहत बनवाई गई थी, उसे तोड़कर अंदर से रास्ता निकाला जा रहा है। इसके लिए परिसर में लगे नीम समेत अन्य पेड़ों को भी काट दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बाउंड्री वॉल का निर्माण तत्कालीन खंड विकास अधिकारी और उपजिलाधिकारी के निर्देश पर कराया गया था, जिसके निर्माण का इस्टीमेट और संबंधित अभिलेख आज भी उपलब्ध हैं।आरोप है कि ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव अकरम अंसारी द्वारा बिना किसी सक्षम अनुमति के बाउंड्री वॉल को ध्वस्त कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि बाउंड्री वॉल को हटाने की आवश्यकता थी तो इसके लिए संबंधित विभागों को लिखित रूप से अवगत कराया जाना चाहिए था, लेकिन अब तक ऐसी कोई शिकायत या प्रस्ताव सामने नहीं आया है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बाउंड्री वॉल निर्माण में खर्च की गई सरकारी धनराशि को व्यर्थ कर दिया गया है और पूरे प्रकरण में प्रधान व सचिव की मिलीभगत प्रतीत होती है। उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है।वहीं, इस संबंध में संबंधित खण्ड विकास अधिकारी का कहना है कि शिकायत प्राप्त होने पर मामले की जांच कराई जाएगी और यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed