पालिका सभागार में किया गया पत्रकारो को सम्मानित

एम डी न्यूज़ संवाददता प्रशांत जैन बिल्सी बदायूँ
बिल्सी(बदायूँ)।हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद बिल्सी की चैयरमैन ज्ञान देवी सागर व पूर्व पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश सागर ने मीटिंग हॉल में नगर के पत्रकारों का एक सम्मान समारोह आयोजित किया ।जिसमें सभी पत्रकार बंधुओ को सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष ज्ञान देवी सागर ने कहा किएक पत्रकार का मुख्य उद्देश्य सत्य, सटीक जानकारी और निष्पक्षता को अपने पाठकों/दर्शकों तक पहुँचाना है। पत्रकार को समाज का आईना माना जाता है। उनका काम सिर्फ खबरें देना नहीं, बल्कि व्यवस्था में व्याप्त कमियों को उजागर करना और आम जनता की समस्याओं को जन-जन तक पहुँचाना है।
पूर्व चैयरमैन ओमप्रकाश सागर ने कहा कि विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका की तरह पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा मजबूत स्तंभ है। यह जनता और सरकार के बीच एक पुल का काम करती है। यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का प्रतीक है और नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करती है।
सच्ची पत्रकारिता का मार्ग हमेशा चुनौतियों से भरा होता है। सत्ता, दबाव और कई बार विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए भी जब एक पत्रकार अपने कर्तव्य का निर्वहन करता है, तब लोकतंत्र सुरक्षित रहता है। इस मौके पर नगर पालिका परिषद का समस्त स्टाफ व कर्मचारी मौजूद रहे
