एम, डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर,, थाना मीरापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा, व क्षेत्रअधिकारी जानसठ ऋषिका सिंह , के दिशा निर्देशन में एवंम थाना मीरापुर प्रभारी राजीव शर्मा, के कुशल नेतृत्व में आज दिनाँक 30,05,2026, को थाना मीरापुर पुलिस टीम ने भुम्मा नहर चौकी पर चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार आता दिखाई दिया। तो पुलिस टीम ने उसे रूकने का इशारा किया तो वह नहीं रुका तथा पुलिस टीम पर फायरिंग करता हुआ भागने लगा पुलिस टीम ने भी बदमाश का पीछा किया ओर जवाबी फायरिंग की गई। जिसमें सादिक निवासी सहारनपुर के पैर में गोली लग गई जिससे वह गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। बदमाश की कब्जे से , 01,तमंचा कारतूस व , 01,मोटरसाइकिल, बरामद की गई बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया बदमाश के ऊपर 15000 का इनामी है। तथा बदमाश ऊपर दर्जनों मुकदमे दर्ज है। थाना मीरापुर पुलिस द्वारा बदमाश के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *