
राजीव कुमार मोंठ झाँसी एम डी न्यूज़ चैनल की खास रिपोर्ट
पूंछ झांसी कस्बा पूंछ में आज ज्योर्तिमठ के शंकराचार्य स्वामी अधिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का झांसी से कानपुर जाते समय फूलमाला पहनाकर स्वागत किया वही शंकराचार्य ने उपस्थित लोगों को सम्बोधन देते हुए बताया कि हमारी मांग हैं कि गाय को पशु सूची से हटाकर राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाए लेकिन चालीस दिन का समय देने के वाद भी गाय भक्त सरकार पर कोई असर नहीं पड़ा वही अपने वक्तव्य के दौरान गाय के प्रति सुरक्षा की शपथ दिलाई साथ ही आगामी वर्ष 2027 में गाय को माता घोषित करने वाले का सम्मान करने की शपथ दिलाई साथ ही सरस्वती जी महाराज ने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति, आस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार है। उन्होंने गाय को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि इससे गौसंरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और भारतीय परंपराओं को सम्मान मिलेगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से गौसेवा और गौसंवर्धन के लिए आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम के आयोजक इंद्रजीत सिंह यादव, सहित भगत सिंह, एवं जितेन्द्र सिंह उर्फ जीतू को गौसंरक्षण का प्रतिनिधि नियुक्त किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से नवल किशोर गोस्वामी, लल्लू यादव, चौधरी किशन सिंह, जनक सिंह, दीपेन्द्र यादव, इंजी. यादवेन्द्र सिंह, देशराज, अजय सविता, आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
