एम डी न्यूज़ संवाददाता प्रशांत जैन बिल्सी बदायूँ

बिल्सी(बदायूँ)।तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी में चल रहे आर्य समाज के 112 वें वार्षिक उत्सव व यज्ञ महोत्सव 2026 का आज पूर्णाहुति तथा विशाल भंडारे के साथ समापन हो गया ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा पधारे सर्वप्रथम यज्ञ में आहुति देखकर अपने राष्ट्र के कल्याण की कामना की । पश्चात उन्होंने कहा यज्ञ परिवारों को जोड़ता है समाज को जोड़ता है राष्ट्र को जोड़ता है पर्यावरण को सुधारता है । यज्ञ केवल हवन नहीं है , आर्य समाज का एक पूरा अनुष्ठान है जिसमें समाज में फैली बुराइयां दूर की जाती हैं राष्ट्र की भावना जगाई जाती है बच्चों का निर्माण होता है युवाओं को संस्कार दिए जाते हैं । जिला अध्यक्ष भाजपा राजीव गुप्ता ने कहा आचार्य संजीव रूप इस महायज्ञ अनुष्ठान से समाज का निर्माण कर रहे हैं , वृक्षारोपण से लेकर बच्चों को संस्कृत करना कोई छोटा काम नहीं है । पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने कहा आर्य समाज ने 150 वर्षों से राष्ट्र की जो सेवा की है उसकी वाणी से वर्णन नहीं किया जा सकता यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य आनंद पुरुषार्थी ने कहा “व्यक्ति को पांच काम रोज करना चाहिए पहले भगवान का धन्यवाद दूसरा पर्यावरण की शुद्धि वह अच्छे स्वास्थ्य के लिए यज्ञ माता-पिता की सेवा, अतिथियों विद्वानों का सदा सम्मान और प्राणी मात्र से प्रेम । पूर्व राज्य मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने कहा “यज्ञ तीर्थ गुधनी एक पवित्र धाम है जहां आचार्य संजीव रूप निरंतर संस्कारों की खेती कर रहे हैं।बलदेव धामबालाजी धाम खौंसारा के पीठाधीश्वर ललितेश्वरानंद महाराज ने कहा “यज्ञ हमारी सनातन संस्कृति का प्राण है ! हम धर्म की रक्षा करेंगे तो धर्म हमारी रक्षा करेगा । आचार्य संजीव रूप ने उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं को यज्ञ में अपनी कुछ बुराइयां छोड़ने का प्रतिवेदन किया और कहा कि आप सबके साथ से आप सबके सहयोग से आप सबके प्रेम से मैं इस महोत्सव को सफल कर पाया हूँ ।
महोत्सव में हजारों की तादाद में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया यज्ञ महोत्सव के निर्देशक आचार्य संजीव रूप ने अपने साथियों के साथ कलकत्ता , पटना , दिल्ली , एटा , हाथरस ‘तिलहर वजीरगंज बदायूं योग समिति के 50 से अधिक सदस्य , कासगंज ,संभल , बहजोई, इस्लामनगर , बिल्सी , बहजोई बेहटा गोसाई , बुलंदशहर अलीगढ़ आदि आए हुए 500 से अधिक श्रद्धालुओं को प्रतीक चिन्ह देकर के सम्मानित किया । यज्ञ महोत्सव में आर्य वीर दल के बच्चों को कार्यकर्ताओं को आर्य संस्कारशाला के बच्चों को भी सम्मानित किया गया !
कार्यक्रम में अगर पाल सिंह , संजय सिंह रामसेवक आर्य कृष्णपाल आर्य बद्रीप्रसाद आर्य , पिंकू श्रीवास्तव , अवनेश आर्य ,श्रीमती शशि आर्य श्रीमती अरुणा रानी प्रवीण श्रीवास्तव ,तिलहर से लोकेश आर्य ,वजीरगंज से डिपिन वार्ष्णेय , पवन वार्ष्णेय ,
महिपाल प्रधान .आदि मौजूद रहे

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed