रिपोर्ट जितेंद्र ठाकुर आगरा मंडल ब्यूरो चीफ

आज मथुरा जिले के छाता विधानसभा 81 के अंतर्गत ग्राम पंचायत पिसावा में (वार्ड-9) के भाजपा जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह (आर.पी. सिंह) द्वारा हाल ही में ‘ग्राम पिसावा’ सहित छाता विधानसभा क्षेत्र में एवं वार्ड नंबर नौ में पांच साल में करायें गये कार्य जैसे हर गांव को सड़क से जोड़ना, हर गांव में नाली निर्माण कराना , डै्नों एवं रजवाहों की खुदाई एवं सफाई कराना, कोसी कलां से शाहपुर चौडरस रोड का चौड़ीकरण कराना, बृज चौरासी कोस की परिक्रमा के संघर्ष करके निर्माण कराना, आदि कार्य को गिनवाए, एवं कार्यकर्ता धन्यवाद समारोह आयोजित किए गए है। इस कार्यक्रम में गजेंद्र मुकदम, शेरा, सत्यदेव शर्मा, हरिकेश शर्मा, चरनसिंह चौधरी, हंसराज रावत, घनश्याम मास्टर, राम अवतार गुर्जर, विक्रम ठाकुर, वीरी सिंह प्रधान, मानसिंह मास्टर, महावीर मास्टर, गोविन्दा मेम्बर, खेमी नेता, आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। और हिंदी पत्रकारिता दिवस पर वहां उपस्थित समस्त पत्रकार बंधुओं का उपहार देकर सम्मानित किया। सम्मानित करने वाले पत्रकार जगदीश यदुवंशी, कमल ठाकुर, दिनेश जादोंन, इंद्रपाल शर्मा जी, कल्याण सिंह, आदि पत्रकार बंधुओं का सम्मानित किया।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed