MD न्यूज़ / मोहम्मद अशफाक

गोला गोकर्णनाथ-खीरी। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर ऐप्जा (आल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन) के बैनर तले नगर पालिका परिषद गोला सभागार में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ऐप्जा जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने की।
  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी गोला श्रीमती प्रतीक्षा त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथियों में नगर पालिका अध्यक्ष गोला विजय शुक्ला रिंकू, तहसीलदार भीमचन्द, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गोला अम्बर सिंह व ऐप्जा के जोनल कोआर्डिनेटर अजय शुक्ला मटौली की मौजूदगी रही। वहीं मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ पत्रकार मयंक बाजपेई मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संगठन के जिला संरक्षक रविसुत शुक्ला ने किया।
गोष्ठी में पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, समाज में मीडिया की जिम्मेदारी तथा निष्पक्ष एवं सकारात्मक पत्रकारिता की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और पत्रकारों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं निष्पक्षता के साथ करना चाहिए।
इस अवसर पर तहसील क्षेत्र के अनेक पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पत्रकारों के सम्मान एवं पत्रकारिता के मूल्यों को मजबूत बनाए रखने के संकल्प के साथ किया गया। 
   गोष्ठी में संगठन के जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण मोहन मिश्रा, तहसील अध्यक्ष गोला सुर्य प्रकाश मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्णानन्द बाजपेई, महामंत्री आशीष तिवारी, महासचिव राजेश कश्यप, पवन सक्सेना, डॉ पीयूष शुक्ला, प्रवीण बाजपेई, मतीन अहमद, मोहम्मद अशफाक,राजदीप शुक्ला, नवीन गिरि, दीपक पंडित, हरीश मौर्य, संतोष सक्सेना, पंकज शुक्ला, प्रमोद गुप्ता, पंकज मिश्रा, रफ़ी अहमद, शिखा अवस्थी, अंशिका सक्सेना, कौशल शर्मा, राजीव भारती, आदित्य मिश्रा, श्रीकृष्ण शर्मा, मनीष शर्मा, अन्नू मिश्रा, अमर सिंह व रामलाल मौर्य सहित तमाम पत्रकार और सामाजिक लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *