गंगा चरन एम डी न्यूज़ तहसील प्रभारी मोहनलालगंज
गोसाईगंज के बसरहिया गौशाला में रहने वाले गौ वंशों के खाने के लिए भूसा, हरा चारा और पोषाहार की पूरी व्यवस्था है। किसी पशु, को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती है। यह बात विकास खंड गोसाईगंज की ग्राम पंचायत बसरहिया की गौशाला में रहने वाले गौ वंशो की देख भाल करने वाले राम नाथ द्वारा कही गई। राम नाथ के अनुसार उस गौ शाला के अंदर छोटे बड़े कुल 65 गौ वंश रहते हैं। सभी की देखभाल वही करता है। गौ शाला की देख भाल करने वाले के अनुसार वहां पर्याप्त मात्रा में भूसा मौजूद है। हरा चारा भी है।
बाजार से पशु आहार भी मंगाया जाता है। डॉक्टर पुष्पेंद्र यादव प्रतिदिन वहां पहुंच कर स्वास्थ्य परीक्षण करते है। गौशाला रखवाले की ओर 27 मई 2026 जो रजिस्टर दिखाया गया उसमें 25 मई 2026 तक ही डॉक्टर के हस्ताक्षर पाए गए। रजिस्टर की को देखते हुए कोई भी कह सकता है कि डॉक्टर प्रतिदिन अस्पताल नहीं जाते हैं। वे जब भी वहां (गौशाला) पहुंचते होगे उसी दिन एक साथ थोक में हस्ताक्षर बना देते होगे। इस गौ शाला में आधे पशुओं के कानों में टैग नहीं लगे है।गौ वंशों के कान में टैग नहीं होने के सवाल पर पशु चिकित्सक ने मोबाइल फोन पर गिर जाने की बात कही तो दुर्बल होने की वजह अधिक गर्मी होना बताया गया। यही बात महिला ग्राम प्रधान सरोज के पति शंकर दीन द्वारा भी कही गई।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed