विनीत तिवारी एम डी न्यूज़ (लखीमपुर)
बेहजम/लखीमपुर खीरी। ग्राम पंचायत टेडवा की प्रधान श्रीमती विटोली देवी पत्नी श्री मदन लाल को देश के अग्रणी मीडिया संस्थान दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी ‘प्रधान रेटिंग’ में जिले के टॉप-10 प्रधानों में स्थान प्राप्त हुआ है।
इस उपलब्धि से ग्राम पंचायत टेडवा सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। दैनिक भास्कर द्वारा जारी सम्मान पत्र में श्रीमती विटोली देवी के पंचायत विकास, जनहित कार्यों और ग्रामीणों के प्रति समर्पण को सराहा गया है। संस्था ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।
ग्रामीणों एवं क्षेत्रीय लोगों ने इस उपलब्धि पर प्रधान श्रीमती विटोली देवी और उनके परिवार को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। लोगों को उम्मीद है कि आगे भी पंचायत में विकास कार्यों की गति इसी तरह जारी रहेगी।

5 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *