ब्रेकिंग न्यूज़ मथुरा कुंजेरा
एम डी न्यूज़
रिपोर्ट जितेंद्र ठाकुर आगरा मंडल ब्यूरो प्रमुख

गांव कुंजेरा में अहिल्याबाई होलकर जी की जयंती मनाई गई

गोवर्धन तहसील के गांव कुंजेरा में 31 मई को माता अहिल्याबाई होलकर जी की 301 वीं जयंती बड़े ही धूमधाम तरीके से मनाई गई इस अवसर पर समाजसेवियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

समाजसेवी नंदन बघेल ने बताया कि महारानी अहिल्याबाई होलकर की हर साल 31 मई को मनाई जाती है उनका जन्म 1725 में महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में हुआ था वे मालवा साम्राज्य की महान और न्यायप्रिय शासिका थी जिन्हें उनके जन कल्याण कार्यों और मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए लोकमाता भी कहा जाता है

और गांव की परिक्रमा करते हुए डीजे से और माता अहिल्याबाई होलकर जी के नारे लगाते हुए गांव की परिक्रमा करते हुए रैली निकाली गई

रैली में सैकड़ो की संख्या में व्यक्ति उपस्थित रहे और कुंजेरा,राधा कुंड, गोवर्धन, नीमगांव, भरतपुर राजस्थान, और अन्य गांव की सरदारी उपस्थिति रही गांव में कई स्थानों पर पटका पहनकर स्वागत किया गया

कार्यक्रम में मौजूद रहे नंदन बघेल, मुकेश बघेल, रवि यदुवंशी, जितेंद्र ठाकुर पत्रकार, हरकिशन बघेल, मोतीराम बघेल,हरप्रसाद फौजी, कालीचरण प्रधान, ठाकुर लाल बघेल, हरपाल बघेल, तेजराम, सतीश, राजू बघेल, सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
जितेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *