​फतेहपुर। पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक आज सूबेदार राजकुमार तिवारी की अध्यक्षता में ई.एस. कोचिंग सेंटर में संपन्न हुई। बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए पूर्व सैनिक संतोष द्विवेदी व राजेंद्र शुक्ला को संरक्षक और पूर्व सरकारी अधिवक्ता रामकृष्ण पांडे को कानूनी सलाहकार नियुक्त कर सम्मानित किया गया।
​बैठक में फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर व्याप्त दलाली और भ्रष्टाचार का मुद्दा प्रमुखता से गरमाया। संगठन के अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले दो वर्षों से आरपीएफ (RPF), जीआरपी (GRP) और स्थानीय रेलवे अधिकारियों की मिलीभगत से तत्काल टिकटों की बुकिंग में बड़ा खेल चल रहा है।


​”दलालों को रात में ही टोकन बांट दिए जाते हैं, जिसके बाद जरूरतमंद यात्रियों से प्रति टिकट ₹1000 से ₹2000 तक की अवैध वसूली की जाती है। इस सिंडिकेट में बुकिंग क्लर्क से लेकर उच्च अधिकारियों तक का कमीशन तय है।”
— विद्याभूषण तिवारी, अध्यक्ष
​अध्यक्ष ने बताया कि इस अवैध कारोबार का केंद्र स्टेशन के सामने स्थित मोटरसाइकिल स्टैंड है, जहां निर्धारित दर से अधिक वसूली और विरोध करने पर यात्रियों से मारपीट की जाती है। इस गंभीर समस्या पर संज्ञान लेते हुए संगठन ने जल्द ही डीआरएम (DRM) प्रयागराज को शिकायती पत्र भेजकर सख्त कार्रवाई की मांग करने का निर्णय लिया है।
​इस अवसर पर मनोज कुमार शुक्ला, प्रेम सागर शुक्ला, विमलेश त्रिवेदी, सुनीता यादव और जागृति तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed