मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी परवेज पुत्र मतलूब को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को खतौली तिराहे से दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त पर गैंगस्टर एक्ट के अलावा गौवध अधिनियम एवं अन्य गंभीर धाराओं में भी मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है। बुढ़ाना पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है तथा आम जनता में सुरक्षा का विश्वास और मजबूत हुआ है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed