तहसील प्रभारी रिपोर्ट गंगा चरण एमडी न्यूज़

तहसील मोहनलालगंज के नगराम कस्बे में क्षेत्रीय विधायक अमरेश कुमार रावत ने ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत नगराम नगर पंचायत में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। यह कार्यक्रम नगराम के दक्षिण टोला वार्ड में आयोजित किया गया, जहाँ उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।कार्यक्रम के दौरान नगराम से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। इनमें प्रमुख रूप से सफाई व्यवस्था, जल भराव, रास्तों की मरम्मत और खडंजा निर्माण शामिल थे।सफाई व्यवस्था के मुद्दे पर अधिशासी अधिकारी अंकिता ने बताया कि नगराम में लगभग 9 नालों का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे जल भराव और गंदगी की समस्या से निजात मिलेगी। विधायक ने अन्य समस्याओं, विशेषकर रास्तों की मरम्मत और खडंजा निर्माण के निराकरण का आश्वासन दिया।कई ग्रामीणों ने अपनी व्यक्तिगत समस्याएं भी बताईं। ज्ञानवती रावत, पराना, मुन्नन रफी और रामकली पत्नी सत्यनारायण ने शिकायत की कि उन्हें एक वर्ष से पेंशन नहीं मिली है। विधायक ने इन समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया।कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहम्मद सुफियान ने विधायक का स्वागत किया। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *