बुजुर्ग हमारे समाज के धरोहर हैं : हरीश शाक्य
(विधायक हरीश शाक्य ने यज्ञ मंदिर गुधनी में लगाया वृक्ष तथा की सफाई )

उप जिला संवाददाता सौरभ चौहान

बिल्सी(बदायूँ)। तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी में स्थित प्रज्ञा एक मंदिर में विधायक हरीश शाक्य ने वृद्धो का सम्मान किया । स्थानीय आर्य समाज मंदिर में बिल्सी विधायक हरीश शाक्य पधारे जहां उन्होंने गांव के सभी जातियों व संप्रदाय के अनेक बृद्ध जनों का सम्मान किया । उन्होंने एक वृक्ष लगाए तथा सफाई में ही भगवान का वास होता है यह संदेश देते हुए सफाई का कार्य भी किया । अंतर्राष्ट्रीय वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने अपने साथियों के साथ उनका स्वागत किया । हरीश शाक्य ने कहा “भाजपा के शासन में बेटियों का महिलाओं का किसानों का मजदूरों का व्यापारियों का ही सम्मान नहीं होता अपितु हर जाति वह मजहब के वृद्धो का भी सम्मान किया जाता है ! बुजुर्ग हमारे समाज की धरोहर है ।.बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर के जो चलता है वह फूलता फलता है । अंतर्राष्ट्रीय वेद वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने विधायक का यज्ञ की हवि से अभिषेक करते हुए वैदिक मंत्रोच्चार के द्वारा उन्हें आशीर्वाद दिया । आचार्य ने कहा “जनप्रतिनिधि समाज के सेवक होते हैं , हर पल सजग रहकर समाज को उठाने समाज के दुख दर्द को मिटाना जनप्रतिनिधियों का कार्य होता है ! हमारे विधायक हरीश शाक्य इस कार्य में सदा सावधान रहते हैं और नित्य सेवा करते है ! इस अवसर पर बिल्सी के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश सागर ने भी अपने विचार रखे । कार्यक्रम में राहुल देव शाक्य सिरासौल के प्रधान अर्जुन सिंह,ओमवीर सिंह , पिंकू श्रीवास्तव , किशनपाल आर्य हरपाल सिंह , महिपाल सिंह ग्राम प्रधान ,आदेश उपाध्याय , नेमपाल आर्य ,विश्वजीत पाल ,राकेश आर्य ,जोगेंद्र सिंह अशोक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे ।

4 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *