लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश।
लखीमपुर-खीरी के मितौली ब्लॉक में चला स्वच्छता अभियानः अधिकारियों और ग्रामीणों ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश।
मितौली खीरी। लखीमपुर- खीरी के मितौली विकासखंड परिसर में शुक्रवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान में एडीओ पंचायत मितौली प्रमोद कुमार, ग्राम पंचायत सचिव मनोज कुमार, ग्राम प्रधान नीरज कश्यप और पूर्व प्रधान मास्टर दिनेश कुमार सहित क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों तथा सभी सफाई कर्मियों ने भाग लिया। सभी ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि स्वच्छता वातावरण एक स्वस्थ समाज की पहचान है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने घर, गांव और सार्वजनिक स्थलों की साफ़-सफ़ाई विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और कर्मचारी मौजूद रहे, जिनसे नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई।

MD NEWS बहुआयामी समाचार पत्र।
पत्रकार योगेश कुमार गौतम
ब्लॉक मितौली ज़िला लखीमपुर खीरी।
8756799044

22 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *