प्रेम प्रसंग का दुखद अंत: किशोरी और युवक ने फांसी लगाकर दी जान
सीतापुर। नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के रामपुर खेवटा गांव में प्रेम प्रसंग का एक दुखद मामला सामने आया है। यहां 17 वर्षीय किशोरी और 21 वर्षीय युवक ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।
अरुन कुमार मीडिया प्रभारी कि रिपोर्ट नीमसार से

