मौके पर पहुंचे जिला पंचायत कार्यकारिणी सदस्य लखनऊ अमरेंद्र भारद्वाज उप जिलाधिकारी एवं विधायक को घटना से कराया अवगत

आग में कूद कर एक गाय की जान बचाई शिव किशोर भारद्वाज ने

तहसील प्रभारी रिपोर्ट गंगा चरण एमडी न्यूज़

नगराम। नगराम थाना क्षेत्र के अनैया खरगापुर में शुक्रवार दोपहर एक छप्परनुमा घर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दो भैंस और एक गाय का बछड़ा जलकर मर गया, जबकि वहीं उपस्थित शिव किशोरभारद्वाज ने आग की लपटों को तेज देखकर हिम्मत करते हुए आग में जाकर गाय को खोल दिया और उसकी जान बच गई जानकारी के अनुसारशुक्रवार दोपहर करीब 1:29 बजे फायर कंट्रोल रूम, गोसाईंगंज को सूचना मिली कि नगराम थाना क्षेत्र के ग्राम अनाया खरगापुर में आग लग गई है। सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देशन में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गोसाईगंज फायर यूनिट के साथ मौके के लिए रवाना हुए। लेकिन फायर यूनिट द्वारा कहा गया कि वहां तक हमारा पाइप पानी नहीं पहुंच पाएगा घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि गांव निवासी रामचरन पुत्र राम चैतराम का छप्परनुमा मकान आग की चपेट मेंआ गया था। आग की चपेट में आने से दो भैंस और एक गाय का बछड़ा जलकर मर गया। हालांकि फायर यूनिट के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया था, जिससे आग आसपास के अन्य घरों तक नहीं फैल सकी। अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed