एम डी न्यूज़
बरेली छावनी परिषद ने महिलाओं को कौशल, रोजगार और उद्यमिता से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। ‘नारी स्किल सेंटर की अवधारणा और डिजाइन’ की मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. तनु जैन द्वारा बनाई गई है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को केवल प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि उन्हें स्वरोजगार और उद्यमिता की ओर प्रेरित करना है, और महिलाओं का आर्थिक रूप से सशक्त होना परिवार और समाज दोनों के विकास के लिए आवश्यक है। इस केंद्र मे महिलाओं को व्यावहारिक और रोजगारपरक कौशल सिखाकर नए अवसर प्रदान करेगा, साथ ही उन्हें अपने हुनर को व्यवसाय में बदलने के लिए मार्गदर्शन भी देगा। नारी स्किल सेंटर का उद्घाटन एडब्ल्यूडब्ल्यूए की जोनल अध्यक्ष राजबीर गिल ने किया। कार्यक्रम में एडब्ल्यूडब्ल्यूए की सदस्यओं, स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और छावनी परिषद के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक लिया। यह केंद्र भविष्य में महिला कौशल विकास, स्वरोजगार और सामुदायिक उत्थान का एक प्रमुख मंच बनेगा। इस अवसर पर ब्रिगेडियर गगनदीप सिंह, सुखमनी सिंह, प्रीति सिंह, शीना खान और सोनू सक्सेना सहित अन्य कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।
रिपोर्टर गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *