भारतभारी मंडल के कई बूथों पर हुआ जनसंपर्क, वरिष्ठ प्रबुद्धजनों से किया गया संवाद
रिपोर्टर अनमोल श्रीवास्तव
डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर। विधानसभा क्षेत्र डुमरियागंज के भारतभारी मंडल अंतर्गत शनिवार को पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने भाजपा द्वारा चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के तहत विभिन्न बूथों पर पहुंचकर वरिष्ठ प्रबुद्धजनों एवं सम्मानित जनता जनार्दन से मुलाकात की और संवाद स्थापित किया।
जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत पूर्व विधायक ने बूथ संख्या 134 रमवापुर, 131 व 132 पेंदा, 126, 127 व 128 अमौना तिवारी तथा 120, 121 व 123 तुरकौलिया तिवारी में पहुंचकर लोगों से मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र के वरिष्ठजनों, प्रबुद्ध वर्ग और आम नागरिकों से संवाद करते हुए सरकार की नीतियों, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की।
पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि जनता का यह अपार आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश और देश के निरंतर विकास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और समर्थन इस बात का संकेत है कि विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ योगी सरकार एक बार फिर प्रदेश का नेतृत्व करने की दिशा में अग्रसर है।
उन्होंने कहा कि जनता का प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। इसी विश्वास के बल पर पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंचकर लोगों से संवाद स्थापित कर रहे हैं और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नरेंद्र मणि त्रिपाठी, चंद्र प्रकाश वर्मा, मधुसूदन अग्रहरि, रामू गौतम, शत्रुहन सोनी, राजन सिंह, कमलेंद्र त्रिपाठी, राजन अग्रहरि, आकाश पाण्डेय, शिवकुमार दुबे, बब्बू पाठक आदि मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *