ग्राम पंचायत टेड़वा में आयोजित ग्राम चौपाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर समाधान का दिया आश्वासन
रिपोर्टर:- विनीत तिवारी
एम डी न्यूज (लखीमपुर)
टेड़वा। ग्राम पंचायत टेड़वा में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम प्रधान बिटोली देवी एवं ग्राम पंचायत सचिव हरिवंश लाल ने ग्रामीणों के साथ खुली बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं।
चौपाल में ग्रामीणों ने सड़क, सफाई, पेयजल, आवास, राशन कार्ड एवं अन्य जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया। ग्राम प्रधान बिटोली देवी ने संबंधित समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया तथा ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
ग्राम पंचायत सचिव हरिवंश लाल ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कही। चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं, जिनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को अवगत कराने का आश्वासन दिया गया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

38 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *