राप्ती तट स्थित मंगल भवन में चला स्वच्छता अभियान
रिपोर्टर अनमोल श्रीवास्तव
डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। बारहवें विश्व योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत डुमरियागंज के राप्ती तट स्थित मंगल भवन परिसर में शनिवार को स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान में पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने डुमरियागंज मंडल के पदाधिकारियों के साथ सहभागिता कर स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं है, बल्कि स्वच्छता भी स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने लोगों से अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा स्वच्छ और सुंदर परिवेश के निर्माण के संकल्प को और मजबूत बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को यह प्रेरणा दी गई कि योग और स्वच्छता, दोनों मिलकर स्वस्थ समाज की नींव को मजबूत करते हैं।
कार्यकम में ईओ सचिन कुमार पटेल ने लोगों से साफ-सफाई कर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संकल्प दिलाया। इस दौरान मधुसूदन अग्रहरि, अजय अग्रहरि, शत्रुहन सोनी, राजन अग्रहरि, दीपक चौधरी, राम विलास कन्नौजिया, डम्पू पाण्डेय, अन्नू, मोहित, अर्जुन, अनिल, मिथुन आदि मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *