लोकेशन गोवर्धन (यू.पी)
रिपोर्ट कैलाश यदुवंशी

एंकर.. बरसाना रोड पर भीषण सड़क हादसा टेंपो और बलेनो कार की जोरदार भिड़ंत में एक श्रद्धालु की मौत,

आधा दर्जन से अधिक श्रद्धालु हुए घायल पटना और संभल के रहने वाले हैं श्रद्धालु

वी ओ…गोवर्धन से बरसाना रोड पर शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जहाँ श्रद्धालुओं से भरे एक टेंपो और बलेनो कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही गोवर्धन एसडीएम, क्षेत्राधिकारी और SHO गोवर्धन पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँच गए पुलिस प्रशासन ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल श्रद्धालुओं को गोवर्धन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सक के मुताबिक 10 घायलों को लाया गया था। जिनमें से एक श्रद्धालु की अस्पताल पहुँचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। प्राथमिक उपचार के बाद 6 मरीजों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। इन 6 में से 3 श्रद्धालुओं की हालत गम्भीर थी बाकी अन्य घायलों को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

बाइट.. डॉक्टर नेहा चौधरी
सी एच सी प्रभारी गोवर्धन

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *