एम डी न्यूज़
बरेली के नकटिया नदी पर बने पुल की मरम्मत और ओवरलैपिंग का कार्य मई माह मे शुरू हुआ,परंतु कुछ दिन बाद ही कार्य प्रकिया दिनाँक 19 जून 26 तक बंद रही । जब यह न्यूज़ बहुआयामी समाचार चैनल पर लगाई गई और जिला अधिकारी,बरेली विकास प्राधिकरण व नगर निगम को टैग की गई तब प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से कार्यवाही शुरू कर दी। मरम्मत करने के लिए मशीन और कर्मचारियों की टोली वहाँ पहुँच गई। 19 जून को मरम्मत का कार्य आगे बढ़ने लगा। आज सुबह पुल की ओवर्लैपिंग कर दी गई और कुछ समय बाद वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया गया।
रिपोर्टर गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *