अमेठी :- सपा बूथ अध्यक्ष के पिता की हत्या के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने अमेठी पहुँचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष, श्यामलाल पाल

रात बन रहे मकान के छज्जा निकालने को लेकर हुए विवाद में हुई थी मारपीट,

मारपीट में सपा बूथ अध्यक्ष के पिता रामफल पाल की इलाज के दौरान हुई है मौत, वही पत्नी और बेटा भी हुए थे गंभीर रूप से घायल,

इसी मामले पर पीड़ित परिवार से मिलने के लिए सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल पहुँचे पीड़ित के घर,

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेश पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष पहुँचे पीड़ित के घर,

जहाँ पीड़ित परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया,

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेश पर एक लाख रुपये पीड़ित परिवार को प्रदेश अध्यक्ष ने दिया,

वही मीडिया से बात करते हुए प्रदेश में अपराध बढ़ चुका है, मुझे पुलिस कार्यवाही पर पूरा भरोसा है

वही राम मंदिर से गायब हुए दान के पैसे पर उन्होंने सरकार को घेरा, जो भगवान राम के पैसे पर डाका डाल सकता है वह दूसरे की सहायता कभी नहीं कर सकता है,

पूर्व में ही पीड़ित परिजनों की तहरीर पर 5 लोगों के खिलाफ नाम दर्ज हो चुका है मुकदमा,

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों के साथ मुख्य अभियुक्त को भी किया है गिरफ्तार,

अमेठी कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर दलशाह गांव का है मामला,

अमेठी से दिनेश गुप्ता एमडी न्यूज़

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *