नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नौतनवा पुलिस ने 12 बोरी लावारिस मटर किया बरामद –
महराजगंज पुलिस नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में थाना नौतनवा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 बोरी लावारिस मटर बरामद किया है। बरामद माल को कस्टम विभाग को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
वीओ:
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए दिए गए निर्देशों के क्रम में थाना नौतनवा पुलिस को एक और सफलता मिली है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं वस्तुओं की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने 12 बोरी लावारिस मटर बरामद किया। आशंका जताई जा रही है कि इस मटर को भारत-नेपाल सीमा के रास्ते अवैध रूप से तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था।
पुलिस ने बरामद मटर को धारा 113 कस्टम अधिनियम के तहत दाखिल करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा भेज दिया है।
महराजगंज पुलिस का कहना है कि सीमा क्षेत्र में तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

9 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *