दातागंज स्थित सिंह ब्रदर्स कोल्ड स्टोरेज में आयोजित सामाजिक संगोष्ठी में दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में सर्व समाज के प्रबुद्धजनों, वरिष्ठ नागरिकों एवं गणमान्य लोगों ने सामाजिक समरसता, क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।
संगोष्ठी के दौरान उपस्थित समाज के वरिष्ठजनों एवं प्रबुद्ध लोगों ने दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ के नेतृत्व में क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की सराहना करते हुए अपने सुझाव भी रखे। इस दौरान सर्वसम्मति से राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ को पुनः विधायक बनाने का आह्वान किया तथा उन पर अपना पूर्ण विश्वास एवं समर्थन व्यक्त किया।
अपने संबोधन में दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने कहा कि जनता का विश्वास और स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है।

जितेन्द्र यादव
एम० डी० न्यूज जिला सहा० ब्यूरो चीफ बदायूँ

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed