संभावित शांति भंग की आशंका में चार लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई, थाना परसामलिक पुलिस की कार्रवाई –
महराजगंज। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना परसामलिक पुलिस ने संभावित शांति भंग की आशंका के दृष्टिगत चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन मे थाना परसामलिक पुलिस ने 20 जून 2026 को यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस (BNSS) के अंतर्गत निरोधात्मक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में दुर्गेश साहनी (26 वर्ष), राजेश साहनी (22 वर्ष), धर्मेन्द्र साहनी (24 वर्ष) तथा जितेन्द्र साहनी (22 वर्ष) शामिल हैं। सभी ग्राम जमुहानी टोला मधुबंडी, थाना परसामलिक, जनपद महराजगंज के निवासी हैं।
पुलिस ने बताया कि आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे तथा शांति भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्टर स्वामीनाथ कुमार

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *